मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र के बरल गाँव के समीप देर रात्रि गिट्टी से भरे ट्रक में लगी आग, चालक व परिचालक ने कूद कर बचाई जान
Moth, Jhansi | Feb 6, 2024 गिट्टी लादकर झांसी की ओर एक ट्रक जा रहा ट्रक जब झांसी जिले में चिरगांव थानान्तर्गत ग्राम बरल के पास पहुंचा तभी उसके टायरों से धुए उठने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी आग की लपटे काफी ऊंची उठने लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। कड़ी मशक्कत के बाद पाया आंख पर काबू।