पिंड्रा: बड़ागांव के काजीसराय ओवर ब्रिज पर हुआ हादसा, एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय बाजार की ओवर 20 समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर नहीं की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ेकिए हैं।