मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बलिया गांव के युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में मृतक के पिता ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विदित हो कि बीते मंगलवार की शाम बदमाशों ने बलिया गांव निवासी जगदेव पंडित का 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया था। अर्जुन औराई बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।