झालरापाटन: झालावाड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार, 50 लाख की स्मैक-चरस जब्त, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की स्मैक और चरस जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे बताया कि 7 जुलाई 2026 को एनएच-52 देवरीघटा, झालावाड़ पर नाकाबंदी के दौरान नरेश गुर्जर और मोर सिंह गु