कैथल: कैथल मंडी में PR धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिली राहत
कैथल मंडी में 29 सितंबर को शुरू होने वाली PR धान की सरकारी खरीद 30 सितंबर दोपहर को हरियाणा वेयरहाउस एजेंसी द्वारा शुरू की गई। पहले दिन नमी के कारण देरी हुई थी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने किसानों से फसल सुखाकर मंडी लाने की अपील की और बताया कि जल्द ही अन्य खरीद केंद्रों पर भी धान की खरीद शुरू हो जाएगी।