चंदेरी: 11 करोड़ के अस्पताल का भूमिपूजन आज
4000 वर्ग मीटर में बनेगा दो मंजिला आधुनिक अस्पताल
चंदेरी में 50 बिस्तरीय नवीन शासकीय अस्पताल का भूमिपूजन 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। करीब 11.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 4000 वर्ग मीटर में बनने वाली दो मंजिला इमारत को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।