बलिया: भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेज
Ballia, Ballia | Jun 2, 2026 भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद बलिया सहित पूरे प्रदेश में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर 1 बजे अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या-109 में जनगणना कार्य संपन्न कराया गया।