बांसवाड़ा: शंकरपुरा मलवासा गांव में जानलेवा हमले के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर मलवासा गांव में मारपीट का मामला सामने आया हे। शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में शंकरपुर निवासी प्रार्थी सुनील पुत्र जगमाल बामनिया ने सदर थाने मे रिपोर्ट देकर बताया की उसके भाई अनिल के साथ अर्जुन सहित 8 जनों ने मिलकर लात -घुसो, लाटीयों व पत्थरों और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाते हुवे रिपोर्ट दी हे।