कवर्धा: कवर्धा में महावीर जयंती पर भव्य कल्याणक महोत्सव का आयोजन, शोभायात्रा से गूंजा शहर
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार कि दोपहर 03 बजे कवर्धा शहर में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा भव्य कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी की विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में रंग दिया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भ