सदर: प्रयागराज में टीजीटी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़
Sadar, Allahabad | Jun 3, 2026
प्रयागराज में बुधवार को टीजीटी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश ने इसे 'मॉडरेट' बताया, जबकि कुछ ने कहा कि कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे।