धनोरा: सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
Dhanora, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया रोड स्थित राधे कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।