शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा न होने से खारिज, कुर्सी रही बरकरार
शंभूगंज प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी के ऊपर 9 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा नहीं होने के कारण खारिज हो गया। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने दोपहर बाद करीब 2:00 बजे बताई की अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले पंसस ने भी आखिरकार उन्हें समर्थन कर दिया और बैठक में नहीं आया। जिससे उनकी कुर्सी बरकरार रही।