सूरजपुर: कलेक्टर रेना जमील ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सूरजपुर में कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार,