अरवल: अरवल में रेलवे लाइन की मांग को लेकर आक्रोश मार्च जारी
Arwal, Arwal | Aug 20, 2025 अरवल जिला स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर भी रेलवे लाइन का अभाव बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक इसी मुद्दे को लेकर मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में रेलवे संघर्ष समिति द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। बिहटा- अरवल-औरंगाबाद रेलवे लाइन का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे।