बांधवगढ़: वैश्विक संकट पर भाजपा नेताओं की अपील, प्रधानमंत्री के आह्वान को देशहित में बताया ज़रूरी
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की अपील की। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि देश की आर्थिक मजबूती और भविष्य को सुरक्षित रखने का है।