चार माह से भुगतान नहीं, मध्यान्ह भोजन कर्मियों ने किया धरना
छपारा विकासखंड में मंगलवार 6 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन कर्मियों ने लंबित भुगतान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर से शाम 4 बजे तक चले आंदोलन में कर्मियों ने बताया कि करीब चार माह से मानदेय एवं राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
कर्मियों का कहना है कि भुगतान नहीं होने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द लंबित भुगतान किए जाने की मांग की है।
📍 छपारा | सिवनी
#छपारा #सिवनी #मध्यान्हभोजन #धरना #कर्मचारी #HKNews #SeoniNews Hashim Khan Dinesh Rai Munmun Rajneesh Harvansh Singh
Chhapara, Seoni | Oct 7, 2026