झाझा: धपरी मोड़ के पास झाझा पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Apr 23, 2026 गुप्त सूचना पर झाझा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर 1बजे थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि पुअनि धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर दादपुर से धपरी की ओर जा रहा है। कार्रवाई में चालक अंशुमन को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई और कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में