सुसनेर: गो सम्मान आह्वान अभियान को अभिभाषक संघ का समर्थन मिला, अधिवक्ताओं ने तहसील रोड पर न्यायालय परिसर में किए हस्ताक्षर
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत मंगलवार दोपहर साढे 12 बजे तहसील रोड स्थित स्थानीय न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए और माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए अभियान से जुड़ने का संकल्प भी लिया। तहसील प्रभारी वर्षा राठौर ने अधिक जानकारी प्रदान की।