रूपवास: रूपवास में अवैध एलपीजी भंडारण पर रसद विभाग ने की कार्रवाई, 14 सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण व मोटर किया ज़ब्त
कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग के खिलाफ जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में प्रवर्तन दल ने सोमवार को व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्यवाही के दौरान 14 सिलेंडर एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।