बरेली: बरेली में बड़ा एक्शन! फायर सेफ्टी जांच में 2 होटल सील, कोचिंग सेंटरों और मॉल में मचा हड़कंप
बरेली में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सोमवार को बड़ा अभियान चलाया गया। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA), अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कोचिंग सेंटरों, मॉल, जिम, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच की। अभियान के दौरान फायर एनओसी, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, लिफ्ट सुरक्षा और भवन मानचित्र स्वीकृति समेत कई बिंदुओं की जांच की