हंडिया: हंडिया में मदर टेरेसा स्कूल के स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान
हंडिया स्थित मदर टेरेसा स्कूल के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।बृहस्पतिवार लगभग 12 बजे विद्यालय के प्रबंधक योगेश यादव ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके निष्पक्ष कार्य से ही समाज दिशा मिलता है।