जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस ने नगला राठौर मार्ग से शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बरामद की 2 अवैध रायफल, कारतूस और थार कार
नगला राठौर मोड़ पर चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त उपदेश उर्फ लंबा निवासी परसौआ को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो अवैध .315 बोर रायफल, 12 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व थार कार बरामद हुई। एसएसपी इटावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। आरोपी शस्त्रों का लाइसेंस नहीं है । उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट 3/25/29/30 में मुकदमा दर्ज है