कोचस: उबधि व अकोढ़ी गांव के बधार में लगी भीषण आग, लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Kochas, Rohtas | Apr 5, 2026 उबधि एवं अकोढ़ी गांव के बधार में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई किसानों की खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई।...