चित्तौड़गढ़: रामदेव जी का चंदेरिया में पलंग पर अपनी मां के साथ सोई बालिका सर्प दंश से अचेत, अस्पताल में उखडी सांसे- सांप को मारा
चंदेरिया क्षेत्र में सांप के काटने से एक बालिका अचेत हो गई जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया यहां उसकी उपचार के दरमियान मौत हो गई। घटना के दौरान वह अपनी मां के साथ पलंग पर सोई हुई थी। जैसे ही सांप दिखा हल्ला मच गया। आसपास के लोग पहुंच गए और सांप को मार डाला। घटना रामदेव जी का चंदेरिया की है। 10 वर्षीय कुमकुम पुत्री सुरेश चंद्र लोहार अपनी मां के साथ सोई हुई थी।