अंबिकापुर: नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा गांधी चौक के पास बकरा लोड पिकअप वाहन की चपेट करने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा गांधी चौक के पास बकरा लोड पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार जारी है।