विदिशा नगर: वैशाखी पर गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजन, अखंड पाठ साहिब का हुआ समापन
वैशाखी के पावन पर्व पर शहर के गुरुद्वारे में सिख समाज द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला-पुरुष बड़ी संख्या में गुरुद्वारे पहुंचे और अरदास कर गुरु का आशीर्वाद लिया। एक दिन पहले से चल रहे अखंड पाठ साहिब का समापन भी इस अवसर पर किया गया। समापन के बाद विशेष अरदास हुई और निशान साहिब की सेवा की गई।