कोंच: दिग्घी गांव में करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक
Konch, Gaya | Jul 9, 2026 थाना क्षेत्र के दिघी गांव में बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र राजदेव यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की शाम ब्रजेश घर में बिजली का टोका/तार फंसाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।