स्वार: बड़ी कार्रवाई के बाद भी सेंटाखेड़ा के पास दिनदहाड़े काटे गए 41 यूकेलिप्टस के पेड़, विभाग पर उठे सवाल
Suar, Rampur | Sep 16, 2025 लालपुर-टांडा रोड पर स्थित सेंटखेड़ा मार्ग से आगे इंडेन गैस एजेंसी से लगभग 500 मीटर दूर तालाब के पास 41 यूकेलिप्टस के पेड़ दिनदहाड़े काट दिए गए। सूत्रों के अनुसार यह काम वन विभाग और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर किया गया है मामले में स्थानीय सूत्रों ने बताया कि विभाग के संबंधित अधिकारी पर सवाल उठ रहे हैं।