बक्सर: इंडिगो और डीटीसी की मुफ्त बस सेवा के नाम पर ₹25 की वसूली, उपभोक्ता आयोग ने इंडिगो और डीटीसी को भेजा नोटिस
Buxar, Buxar | May 20, 2026 जिला उपभोक्ता आयोग ने इंडिगो एयरलाइंस और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी को नोटिस जारी कर 30 दिन में जवाब मांगा है। मामला परिवाद संख्या 39/2026 से जुड़ा है। परिवादी के अधिवक्ता विशाल सिंह के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को परिवादी ने पत्नी के साथ जयपुर से वाराणसी के लिए इंडिगो की टिकट बुक कराई थी। जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से बनारस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी।