डुमरांव: कोरानसराय में आभूषण दुकान में चोरी, सीसीटीवी में मुंह ढके चोर दिखा
Dumraon, Buxar | Feb 20, 2025 मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि कोरानसराय में आभूषण दुकान में हुई भीषण चोरी का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुरुवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मुंह बांधकर दुकान की ओर जाते दिख रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।