डुमरांव: महाराजा कोठी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार
Dumraon, Buxar | Feb 20, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर 1 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार चौसा निवासी रंजन कुमार गुप्ता पिता चुन्नू कानू अपने भाई की मोटरसाइकिल लेकर ढकाईच अपने अपने किसी परिचित के यहां जा रहा था। जैसे ही वह महाराजा कोठी के समीप पहुंचा, वह एक चावल लदे ट्रेलर की चपेट में आ गया।