सिरोंज: आगामी त्योहारों को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए
Sironj, Vidisha | Mar 19, 2025 सिरोंज में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मिठाइयों पर कार्रवाई की है। जिले की खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान ने शहर की मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।चांदनी चौक स्थित राज भोग स्वीट्स और मुखिया जी मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी और मावा पेड़े के नमूने लिए गए।