सिरोंज: चाठोली गांव के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 12 वर्षीय बच्चे की मौत
Sironj, Vidisha | Mar 19, 2025 विदिशा जिले के सिरोंज में चाठोली गांव के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के मामा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई,जब अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत आनंदी लाल साहू अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। उनके साथ भानजा और भानजी भी थे, जो बासौदा से उनके घर मिलने आए थे।