सिरोंज: ICICI बैंक की सिरोंज शाखा पर किसान को बिना जानकारी दिए उसके नाम से किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करने का आरोप
Sironj, Vidisha | Mar 18, 2025 सिरोंज में ICICI बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक किसान के नाम पर बिना उसकी जानकारी के फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन का मामला सामने आया है।किसान मोहन रघुवंशी को उस समय आश्चर्य हुआ, जब बैंक का रिकवरी एजेंट रोहित उनके घर पहुंचा और 7 लाख रुपए के लोन की वसूली की मांग करने लगा।मोहन ने कभी लोन नहीं लिया था।