खरगोन। आमजन की सुरक्षा को लेकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जिलेभर में पुलिस द्वारा पतंग और डोर-मांजा बेचने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों व व्यापारियों को प्रतिबंधित चाइनीज डोर/मांजा का क्रय-विक्रय न करने की सख्त हिदायत दी गई।