बरौली: बरौली थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश
बरौली थाना की पुलिस ने नेउरी पुल के समीप से वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने दी।