बरौली: बलहा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं जख्मी, अस्पताल में भर्ती
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पड़ोस के लोगों ने दो महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिलाओं को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।