बीना: तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, एसडीएम समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए
Bina, Sagar | Mar 31, 2026 प्रत्येक मंगलवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिससे शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जासके। लेकिन कुछ समय से जनसुनवाई चंद अधिकारियों के भरोसे चल रही थी जिसकी वजह से शिकायतकर्ता भी कम संख्या में पहुंच रहे थे। वही आज मंगलवार करीब 11:00 से 1:00 बजे तक जनसुनवाई शुरू की गई। जिसमें एसडीएम रवीश श्रीवास्तव साहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए।