सासनी: दुकान पर सामान लेने जा रहे ईट भट्टे के मुनीम को तेज रफ्तार डंफर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Sasni, Hathras | Jun 25, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सांदलपुर ईट भट्टे पर कार्यरत एक मुनीम पूरन सिंह को तेज रफ्तार मिट्टी के डंफ़र ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में डंफर की टक्कर से ईट भट्टे के मुनीम की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। टक्कर मारकर चालक डंफ़र लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक मुनीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।