चायल: फायरिंग प्रकरण में मूरतगंज चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
कौशाम्बी के मूरतगंज चौकी क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट के मामले में पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर घटना दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की घटना के बाद उस पर दबाव बनाकर प्रार्थना पत्र बदलवाया गया। पीड़ित का बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।