सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार की सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीडीजे डीसी एसपी सहित कई लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर मामले का निपटारा किया जाएगा और इसको लेकर सभी तैयारी की गई है।