चकिया: शहाबगंज में किसान सभा की बैठक, स्मार्ट मीटर और एमएसपी मुद्दे पर सरकार को घेरा
शहाबगंज में आज गुरुवार दोपहर 01 बजे को उत्तर प्रदेश किसान सभा मंडल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने, एमएसपी की गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।