लातेहार: विधि शाखा से जुड़े मामलों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
लातेहार। उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई।