शेयर मार्केट में निवेश कराकर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खरगोन पुलिस ने किया पर्दाफाश
• *पुलिस ने 03 शातिर अंत्तर्राज्यीय आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार*
• *आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जप्त किए धोखाधड़ी कर अर्जित किए 10,95,157/- रुपये*
• *ठगों ने पहले किया फरियादी से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क, शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर भारी मुनाफा दिलाने का दिया लालच*
• *डमी एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कराकर दिया था ठगी की वारदात को अंजाम*
• *गिरफ्तार आरोपी संजय पर सायबर क्राईम वेस्ट गुरुग्राम हरियाणा में भी दर्ज है धोखाधड़ी का अपराध*
• *पुलिस की नागरिकों से अपील - SEBI के अधीन पंजीकृत संस्थानों से ही करें ट्रेडिंग*
#khargone_family