मोतीपुर-सरैया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर दो कारों की भीषण टक्कर, चार घायल मोतीपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर मिश्रौलिया स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची .