जीरापुर: जीरापुर तहसील के आमलाबे गाँव में कलेक्टर के निर्देशानुसार लगभग 25 हेक्टेयर भूमि करवाई अतिक्रमण मुक्त
जीरापुर तहसील के आमलाबे में गांव में राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आज शुक्रवार की 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर-जीरापुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार व नायब तहसीलदार माचलपुर श्री रामनिवास धाकड़ व थाना प्रभारी श्री जितेंद्र मावई की टीम द्वारा ग्राम आमलाबे की शासकीय चरनोई भूमि लगभग 25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।