जीरापुर: जीरापुर के शासकीय हाई स्कूल खारपा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
जीरापुर के शासकीय हाई स्कूल खारपा में आज बुधवार की दोपहर 2 बजे विधिक जागरुकता एवम् साक्षरता के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आतिथ्य विनय कुमार तिवारी न्यायाधीश,अध्यक्ष विधिक जागरुकता एवम् साक्षरता भूपेंद्र कुमार कुशवाह न्यायाधीश के आतिथ्य सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं अतिथियों का स्वागत साफा एवम् पुष्पहार से किया।