विदिशा नगर: नशे की कमाई पर बड़ा वार, ₹14 लाख की संपत्ति कुर्क
विदिशा पुलिस ने नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कराई है। सोमवार दोपहर 1:00 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने खुलासा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपियों के पास से यह राशि बरामद हुई थी।