जैतहरी: जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से ज़्यादा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 8.207 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी रम्मू चढ़ार और रामदयाल कुम्हार निवासी जबलपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।