हरनौत: तेलमर थाना पुलिस ने सोराडीह गांव से 19 साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हरनौत के तेलमर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव निवासी रामानंद पासवान के पुत्र जय पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने सोमवार की सुबह 11:15 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ हरनौत (तेलमर) थाना कांड संख्या 261/07 दर्ज था। उस पर गृहभेदन का आरोप है। घटना के ब